शौच का बहाना कर दो बच्चों के बाप के साथ भागी नाबालिग प्रेमिका
अक्सर ये कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है, प्यार में पड़े लोगों को अमीर-गरीब, जाति-पात, ऊंच-नीच कुछ भी नहीं नजर आती है। कुछ इसी तरह का मामला कल बिहार के शेखपुरा जिले में देखने को मिला। जहां गांव की रहने वाली एक नाबालिक छात्रा पर प्यार का बुखार कुछ इस तरह चढ़ा कि घरवालों से बगावत कर दो बच्चे के बाप के साथ फरार हो गई। आठवीं क्लास में पढ़ने वाली राधा (काल्पनिक नाम) के घर से भाग जाने के बाद उसके घरवाले भी काफी उग्र हो गए और लड़के के घर पहुंचे पर उसके घर की हालात पर कुछ भी नहीं कर पाए। क्योंकि लड़के के घर में बूढ़े मां-बाप और पत्नी के साथ दो बच्चे अपने पिता की इस करतूत पर आंसू बहा रहे थे।

Comments
Post a Comment